Spread the love

कोल्हान युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने का विरोध में आदित्यपुर टोल ब्रिज जाम कर किया प्रदर्शन .  . .

सरायकेला। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज एवं झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा के संयुक्त निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को आदित्यपुर टोल ब्रिज के समक्ष कोल्हान युवा कांग्रेस कमिटी (सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम) तत्वाधान जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल ब्रिज को जाम किया गया। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और केंद्र सरकार द्वारा अदानी अंबानी लोन वचन मामले को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल किया गया। युवा कांग्रेस के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के कमेटियों द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें लगभग 3 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा सिर्फ नेताओं द्वारा साजिश कर राहुल गांधी की सांसद सदस्यता को रद्द कराया गया है। लेकिन केंद्र सरकार से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। हर मोर्चे पर डटकर सामना किया जाएगा और केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया जाएगा। लोकतंत्र एवं देश को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी थी खड़ी है और खड़ी रहेगी। क्योंकि हमारे पूर्वजों ने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का काम सरकार द्वारा किया गया है जो बहुत निंदनीय है। पिछले 8 साल में अदानी अंबानी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी संपत्तियों को औने पौने दामों में बेचा जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी हमेशा विरोध करती रहेगी। विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरायकेला-खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमिटी जिला अध्यक्ष मुकेश मुंदुईया, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष प्रीतम बाँकिरा, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, संजीव रंजन, दीनबंधु बोईपाई, सत्यम सिंह, इंटक कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, स्टेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, मंसूर खान, रुईदास चाकी, वीरेंद्र नायक, मोहम्मद रिजवान, प्रदीप बारिक, हीरालाल तियु, सचिन हेंब्रम, जयराम हेंब्रम, सुशील सुंडी, सनी देवगम, सुरेश सवैया, नारंगा देवगम, आकाश कांदेयाँग, मोहम्मद सिद्दीक, रानी कालूंडिया, बैजन्ति बारी, अवधेश सिंह, बृजेश सिंह आदि काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed