Spread the love

श्रम अधीक्षक ने दी चिकित्सा सहायता अनुदान राशि…..

आदित्यपुर (एके मिश्रा) सरायकेला खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक श्री राकेश कुमार सिन्हा द्वारा संजीता पणिहारी पति सत्यवान पणिहारी को ₹6614 का चिकित्सा सहायता अनुदान राशि दी गई। सरायकेला ब्लॉक के छोटा टांगा रानी के संजीता पणिहारी का निबंधन सरायकेला श्रम अधीक्षक कार्यालय में की गई थी।

जिसके आलोक में श्रम अधीक्षक सरायकेला खरसावां श्री राकेश कुमार सिन्हा के द्वारा चिकित्सा सहायता राशि के रूप में उन्हें उनके पति को ₹6614 का चेक चिकित्सा हेतु दिया गया। यह चिकित्सा हेतु प्रक्रिया अनुदान राशि देने के लिए बीमारी से ग्रस्त संजीता परिहारी की स्थिति को देखते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर चिकित्सा सहायता 21 दिन का अनुदान राशि ₹6614 प्रदान की गई है।

संजीता पणिहारी के परिवार के लोगों द्वारा श्रम अधीक्षक के प्रति आभार जताई और कहां कि समय पर पैसा मिलने से हम लोगों को राहत मिली।
ए के मिश्र

Advertisements

You missed