Spread the love

सड़क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर स्थानीय

ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया…

 

सरायकेला। जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कालियाडूंगरी से टेंटोपोसी कोलाबाड़िया पुलिया तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आभार जताया है।

Advertisements
Advertisements

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने आभार जताते हुए बताया है कि राज्य समेकित योजना अंतर्गत राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर खुशी है। यह सड़क झारखंड को उड़ीसा से जोड़ने के लिए जीवन रेखा का काम करता है। और पिछले 7 सालों से बहुत ही दयनीय स्थिति में बना हुआ है। सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आने जाने में काफी सुविधा मिल सकेगी।

You missed