Advertisements
Spread the love

बाबा बामदेव महादेव शिव मंदिर में भव्य होगा इस वर्ष

महाशिवरात्रि का आयोजन…….

सरायकेला। सरायकेला के इंद्रटांडी स्थित प्रसिद्ध बाबा बामदेव महादेव शिव मंदिर में इस साल श्रद्धा भाव के साथ भव्य महाशिवरात्रि पूजन का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

इसे लेकर मंदिर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक पुजारी पंडित नलिनी कांत आचार्य की अध्यक्षता में की गई। मंदिर प्रांगण में की गई उक्त बैठक में टुलु आचार्य, सरोज आचार्य, राज बागची, दीपक सारंगी, मलय आचार्य, रुपेश आचार्य, प्रभारी सतपति, दिलीप पति, दिलीप आचार्य, अजय आचार्य, बासुदेव आचार्य, मनोज आचार्य, रतन आचार्य, मनोहर आचार्य, शक्ति पद मिश्रा एवं गोपाल आचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 28 फरवरी से महाशिवरात्रि के पूजा विधि विधान का शुभारंभ किया जाएगा। जो 2 मार्च तक चलेगा।

महाशिवरात्रि की शाम 1 मार्च को जागर जलाया जाएगा। जो अगली 2 मार्च की सुबह तक जलाया जाएगा। इस दौरान शिव भक्त रात्रि जागरण करेंगे। और संध्या के समय भव्य भजन संध्या का आयोजन एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम किए जाएंगे।