Advertisements

छह दिवसीय जनरल एडीपी प्रशिक्षण का हुआ समापन……
सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला द्वारा संचालित किए जा रहे हैं छह दिवसीय जनरल एडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
Advertisements

इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेंद्र जारीका एवं जेएसएलपीएस के बीपीओ ईपी लखीराम शंख सिंह मुंडा तथा महता राम करवा द्वारा सभी प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
मौके पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगार विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य शैलेंद्र गोप, गोविंद कुमार राय, कार्यालय सहायक दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त एवं द्रौपदी महतो सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

