Advertisements
Spread the love

मानकी मुंडा संघ की हुई बैठक,खरसावां शहीद स्थल पर विधिपूर्वक देंगे श्रद्धांजलि…

सरायकेला: सरायकेला के स्थानीय गायत्री होटल के सभागार में शुक्रवार को आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश गागराई की अध्यक्षता में मानकी मुंडा संघ व आदिवासी हो समाज की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में खरसावां शहीद स्मारक में शहीद दिवस के अवसर पर 1 जनवरी को विधिपूर्वक श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया गया। बताया गया आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला अध्यक्ष विष्णु बानरा के नेतृत्व में लगभग 100 लोग बाइक रैली के माध्यम से खरसावां शहीद स्थल पहुंचेंगे जहां शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से मानकी मुंडा संघ के जिला अध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा, उपाध्यक्ष संजय हांसदा, पुतनु सोय, राम सोय, सिंगराय पूर्ति, मोटाय पूर्ति, बुधराम हेम्ब्रम, साधो पूर्ति, कृपा गोडसरा, विजय सिंह तापे, वीरसिंह कलूंडिया व सानगी सिंह तापे समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed