Advertisements
Spread the love

रैयती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और बेचने के विरोध

में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन……

सरायकेला। रैयती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाने तथा बेचने का प्रयास करने के मामले के संबंध में कपाली थाना क्षेत्र के कपाली के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें उत्तम दास, नोनी गोपाल दास, सूरज दास, चंद्रशेखर दास, नारायण दास, विकास दास आदि सभी कपाली थाना क्षेत्र के कपाली गांव के स्थाई निवासी हैं। जिनकी खाता संख्या 472 ,थाना संख्या 332 एवं कुल 13 एकड़ 50 डिसमिल जमीन है। उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि उसी गांव के निवासी जगदीश दास, बलराम दास, अमल दास एवं विनोद दास द्वारा अवैध रूप से जाली कागज बनाकर जमीन को बेचने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई किया जाए।

You missed