आदिवासी हो समाज महासभा के राजनगर प्रखंड
कमेटी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह…
सरायकेला Sanjay। आदिवासी हो समाज महासभा के राजनगर प्रखंड कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश गागराई और आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामेश्वर ताईसुम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी देवी उपस्थित रहे। मौके पर सभी नवनियुक्त प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को आदिवासी हो समाज महासभा के नियमों की जानकारी देते हुए समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सूरज बानरा, मोटाय पाड़ेया, पूरमी बोदरा, ग्राम प्रधान साधु पाडेया, सुरेश सुरीन, विजय सिंह तियू एवं सुनील गागराई सहित अन्य सभी उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
झारखंड कौशल उत्कर्ष 2026 का भव्य आयोजन, झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
Saraikela : पीएम मोदी ने मन की बात में अंगदान करने वाली स्वर्गीय स्नेहलता चौधरी और उनके पति रमन चौध...
SARAIKELA NEWS : मैट्रिक परीक्षा का हुआ समापन,अंतिम दिन मैट्रिक के 8746 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए ...

