Advertisements
Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर क्रॉस कंट्री सह मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन….

सरायकेला (संजय मि़श्रा)  खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड तथा जिला प्रशासन के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित क्रॉस कंट्री सह मैराथन दौड़ का शुभारंभ करते हुए जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि आजादी हमें भीख से नहीं मिली है। बल्कि हजारों लोगों की कुर्बानी और समर्पण का यह परिणाम है कि हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जिस आजादी के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी है उसको बचाए रखना हमारा दायित्व है। श्री गागराई ने धावकों को मैराथन दौड़ के माध्यम से खुद को फिट रखने का आह्वान किया। इस दौरान सैकड़ों धावकों की दौड़ की शुरुआत गेस्ट हाउस स्थित इंडोर स्टेडियम से हुई और सरायकेला नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजर कर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में संपन्न हुई। इस दौड़ के दौरान प्रतिभागी भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे।

दौड़ में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी श्री झा एवम जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, तीरंदाजी प्रशिक्षक हिमांशु मोहंती, फुटबॉल प्रशिक्षक बलराम महतो और संजय सुंडी भी शामिल रहे। इस दौरान विजेता महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?