Spread the love

सिंहभूम क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय महासम्मेलन को लेकर

किया गया जनसंपर्क….

Saraikela  (Sanjay )  आगामी 16 अक्टूबर को राजनगर (ईचा) के चलियामा शिव मंदिर में सिंहभूम क्षत्रिय महासभा द्वारा केन्द्रीय महासम्मेलन होने जा रहा है।केंद्रीय महासम्मेलन में पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के क्षत्रिय समाज के सदस्यों का महाजुटान होगा।आगामी 16 अक्टूबर को राजनगर के चालियामा आयोजित सिंहभूम क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय महासम्मेलन को एतिहासिक बनाने को लेकर सरायकेला ईकाई के अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंहदेव के नेतृत्व में समाज के सदस्यों से जनसंपर्क के माध्यम से बैठक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रहा है।

प्रस्तावित सिंहभूम क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में राजस्थान से राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ओर विशिष्ट अतिथियों में राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज आदित्य प्रताप भंजदेव, ओडिशा बोलांगीर राजपरिवार के अर्कश सिंहदेव, छत्तीसगढ़ के यशपुर से श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जुदेव एवं कुवंरानी जया सिंह जुदेव, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह, जमशेदपुर से समाजसेवी अभय सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, रांची से समाजसेवी प्रतुल शाहदेव, अजय नाथ शाहदेव, धर्मराज शाहदेव के अलावा देश के प्रमुख राजपूत नेता उपस्थित होंगें।

इस महासम्मेलन में कोल्हान भर से राजपूत समाज के महिला एवं पुरुषों को शामिल होने के लिए सिंहभूम क्षत्रिय समाज के सभी इकाइयों द्वारा बैठकों का दौर जारी है। और इस निमित्त सरायकेला ईकाई द्वारा भी घर घर में जाकर संपर्क स्थापित किया जा रहा है ताकि महासम्मेलन एतिहासिक रहें। इस अवसर पर जनसंपर्क कार्य में सरायकेला इकाई अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंहदेव के साथ बबलू सिंहदेव, प्रशांत सिंह, भाग्यसागर सिंह एवं राजा सिंहदेव सहित अन्य शामिल रहे।

Advertisements

You missed