Advertisements
Spread the love

जेवियर स्कूल, XITE Campus में चलाया गया रोड सेफ्टी को लेकर जागरूकता अभियान; यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक, परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने की अपील की गई . . .

सरायकेला  SANJAY । उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन के मार्ग निर्देशन एवं देखरेख में सड़क सुरक्षा सदस्य एवं यातायात पुलिस निरीक्षक द्वारा जेवियर स्कूल गम्हरिया में विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम के प्रति जागरूकताअभियान चलाया गया।

Advertisements

जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान विद्यालय सभागार में उपस्थित 400 से 500 विद्यार्थियों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की सुरक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी की टीम ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करना, ओवर स्पीड ना चलने, ओवर लोडिंग ना करने जैसे गंभीर बिन्दुओ के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान अपील किया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।

 

साथ ही परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने का अपील किया गया। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी विद्यार्थियों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा विद्यार्थियों को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए और दुसरों को बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी विद्यार्थियों से विचार-विमर्श किया गया। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा द्वारा बताया गया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रही है, इससे पता चलता है कि बाइक के गतिसीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है,

इसलिए बाइक एवं कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है। साथ ही यातायात पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं पीकर चलाने भी ना दें। उन्होंने बताया थोड़ी सी चूक सड़क दुर्घटना का कारण होती है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन सबको देखते हुए सभी तरह के नियमों का पालन नियमित रूप से किया जाएं तो भविष्य उज्जवल हो सकती है। साथ ही रोड एनालिस्ट इंजीनियर आशुतोष कुमार सिंह द्वारा HIT AND RUN और GOOD SAMARITAN के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से यातायात पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ,सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, आशुतोष कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार एवं अन्य शामिल रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?