Spread the love

ग्राम प्रधान महासभा की बैठक में सरायकेला प्रखंड कमेटी का

हुआ गठन; अश्विनी कुमार सिंहदेव बने अध्यक्ष……

सरायकेला। गौरांगडीह स्थित रेनबो आदर्श इंग्लिश स्कूल प्रांगण में ग्राम प्रधान महासभा की बैठक ग्राम प्रधान सीताराम तियू की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बिशु हेंब्रम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय कोषाध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए बिशु हेंब्रम ने कहां की ग्राम प्रधानों को अपना हक लेने के लिए एकजुट होना होगा। पंचायत राज अधिनियम 2001 पेशा कानून में ग्राम प्रधानों को कई तरह के शक्ति एवं अधिकार दिया गया है।

मगर जानकारी के अभाव में ग्राम प्रधान इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। समय की पुकार है कि सभी ग्राम प्रधान संगठित होकर जागरूक हो। वीरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल में सब्सिडी दे रही है। ग्राम वासियों को जागरूक कर इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा दिलाया जाए। इसके साथ ही उपायुक्त के आश्वासन के आधार पर अपने अपने गांव के सरकारी भूमि को संरक्षित किया जाए।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष बिशु हेंब्रम की देखरेख में सरायकेला प्रखंड कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें अश्विनी कुमार सिंहदेव को ग्राम प्रधान महासभा का सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार जोगेश्वर सरदार एवं मिलूराम महतो को उपाध्यक्ष, देवेंद्र नाथ दास एवं गोरा हेंब्रम को महासचिव, सोना राम मुर्मू एवं सत्यनारायण महतो को सचिव तथा दीपक जामुदा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही शिवचरण महतो, फूलचांद महतो, विनोद नायक, हीरालाल दास, बाऊरी महतो, हरी सरदार, भास्कर बेहरा, चंदन कुमार महतो, रमेश गोप, जमवेश्वर मुदी, नादिया हेंब्रम, साहेब राम महतो, गणेश टूडू, जयराम उरांव, रमेश महतो एवं कुरसो टूडू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मौके पर छुटूलाल सरदार सहित अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। केंद्रीय अध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। ग्राम प्रधान विश्वामित्र ने समापन पर धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisements

You missed