Advertisements

शेफाली महतो बनी छोटा दावना पंचायत की उप मुखिया।
— पति की विरासत को रखा बरकरार
सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छोटा दावना पंचायत से वार्ड संख्या 3 से निर्विरोध चयनित हुई शेफाली महतो ने उप मुखिया के चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी वीरेन सोरेन को 3 मतों से हराकर उपमुखिया के पद पर अपनी दावेदारी सिद्ध किया. उक्त चुनाव में 11 वार्ड सदस्य ने मतदान किया। जिसमे शेफाली महतो को 7 मत एवं वीरेन सोरेन को 4 मत प्राप्त हुए. चुनाव के पश्चात अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने नव निर्वाचित उप मुखिया शेफाली महतो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. साथ ही अंचलाधिकारी ने सभी नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाया.
Advertisements

— शेफाली महतो ने अपने पति की विरासत को रखा बरकरार:-
उप मुखिया के रूप में निर्वाचित हुई शेफाली महतो निवर्तमान उप मुखिया राजाराम महतो की पत्नी है. वार्ड संख्या 3 को महिला के लिए आरक्षित किए जाने के बाद राजाराम महतो ने इस सीट से अपनी पत्नी का नामांकन करवाया था. जिसपर शेफाली महतो ने निर्विरोध जीत दर्ज की थीं.
Related posts:
JAMSHEDPUR NEWS : जेआरडी टाटा में अण्डर 18 अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत...
जयप्रकाश उद्यान के लंबित सड़क निर्माण के लिए एनओसी की मांग को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने ...
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने की मंडल स्तरीय बैठक; पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिए...

