Advertisements
Spread the love

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए श्रीमद्भागवत गीता

कथा महायज्ञ कार्यक्रम को किया स्थगित…..

सरायकेला। धर्म जागरण समिति की ओर से आगामी 25 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत गीता कथा महायज्ञ कार्यक्रम को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में धर्म जागरण समिति की खरसावां स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। जिसमें बताया गया कि क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए फिलहाल के लिए श्रीमद्भागवत गीता कथा महायज्ञ कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। जब स्थिति सामान्य हो जाएगी उस समय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर धर्म जागरण समिति के संरक्षक एवं संस्थापक प्रभात सिंह स्वांसी, अध्यक्ष ब्रह्मचारी निखिलेश, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर चंद्र महतो, उपाध्यक्ष राजेश मुखी, सचिव देवाशीष नायक, कोषाध्यक्ष अभिषेक सारंगी एवं वरिष्ठ सदस्य रासबिहारी मंडल, कन्हैया कर्मकार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर