Advertisements
Spread the love

भुइयां समाज ने की सामाजिक बैठक—-

सरायकेला Sanjay । भुइयां समाज की एक सामाजिक बैठक कोलाबीरा के तिरिल्डीह स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि धर्म जागरण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष नायक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर और माता से आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें समाज में शिक्षा का अलख जगाने और समाज को उन्नत करने जैसे विषयों पर गहन चर्चा और मंथन किया गया। बैठक में युवा भुइयां समाज समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। और विभिन्न विषयों को लेकर समाज के हित के लिए चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अनिरुद्ध नायक, कार्तिक नायक, शंकर नायक, कामेश्वर नायक, मंगल नायक और गणेश नायक उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed