Advertisements

मां मंगला पूजा को देखते हुए घाटों की हुई विशेष साफ
सफाई…..
सरायकेला। आगामी मां मंगला पूजा को देखते हुए सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय द्वारा क्षेत्र अंतर्गत स्थित विभिन्न तालाब और नदी घाटों की विशेष रुप से साफ सफाई का अभियान शुरू किया गया।
Advertisements

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह की देखरेख में सफाई कर्मियों ने घाटों की सफाई की। इस अवसर पर साफ सफाई करते हुए घाट उतरने के सीढियों को स्वच्छ किया गया। ताकि घाट तक आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
मौके पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि जल स्रोतों में और जल स्रोतों के आसपास कूड़ा करकट यह गंदगी नहीं फैलाएं।

