Advertisements
Spread the love

ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की हुई बैठक  :

कोविड-19 वैक्सीनेशन सहित अन्य विषयों पर बनी रणनीति……

सरायकेला। प्रखंड कार्यालय सरायकेला में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक की गई। सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान सरायकेला के काशी साहू कॉलेज में आगामी 18 एवं 19 फरवरी को विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगाकर 15 से 18 वर्ष के सभी छात्र छात्राओं का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने इस अभियान को लेकर बताया कि 18 एवं 19 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक टीकाकरण शिविर काशी साहू कॉलेज में लगाया जाएगा। जिसमें सभी छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में पल्स पोलियो अभियान और फैमिली प्लैनिंग को लेकर चर्चा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा इसके प्रखंड में सुचारू रूप से संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता केरकेट्टा, बीपीएम रवि मिश्रा, शिक्षा विभाग से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, बाल विकास परियोजना विभाग के प्रतिनिधि, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि, तेजस्विनी परियोजना के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।

You missed