Advertisements
Spread the love

जेएनएफएफ 2022 में सम्मानित किए गए सरायकेला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित

कुमार चौधरी….

सरायकेला। सरायकेला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी को झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 के कार्यक्रम में समाजिक कार्यों में बेहतर योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। जमशेदपुर के एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल का यह तृतीय वर्ष संस्करण कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां कार्यक्रम में शिरकत किये। इसमें मुख्य रूप से बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध रंजीत, एक्टर पंकज झा, कसाब का रोल निभाने वाले अभिनेता, साथ ही झारखंड की होनहार बेटी में इंडिया झारखंड रिया तिर्की की उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में झारखंड की फिल्मों, एल्बम इत्यादि का प्रदर्शन एवं उनके बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट सिंगर, बेस्ट अभिनेत्री इत्यादि का पुरस्कार ज्यूरी के द्वारा चिन्हित करके दिया गया। कार्यक्रम में बीच-बीच में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। सामाजिक कार्य में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित हुए क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी ने कहा कि सम्मान क्षेत्र की जनता को समर्पित है। और समाज एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?