नवाडीह गांव में निकला 7 फीट लंबा अजगर; स्नेक कैचर राजा बारिक ने किया रेस्क्यू …
सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के नवाडीह ग्राम में सोमवार की तड़के सुबह एक 7 फीट लंबा विशाल अजगर सांप ग्रामीणों द्वारा देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायकेला के स्नेक कैचर राजा बारीक को दी। मौके पर पहुंचे राजा बारिक ने काफी देर की मशक्कत के बाद उक्त अजगर सांप को रेस्क्यू किया। जिसके बाद कोपे जंगल में ले जाकर उक्त अजगर सांप को सुरक्षित उसके अपने जंगल परिवेश में छोड़ा। मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के प्रति सजग और सुरक्षित रहे। अनायास किसी भी सांप से छेड़छाड़ नहीं करें। अन्यथा यह जानलेवा भी हो सकता है।
Advertisements

Advertisements


