Advertisements
Spread the love

तस्लीमा मल्लिक बनाई गई कांग्रेस पार्टी की जिला डिजिटल

सदस्यता समन्वयक……

सरायकेला। झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान को लेकर जिला डिजिटल सदस्यता समन्वयक के नामों की घोषणा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई है।

Advertisements

इसके तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सरायकेला खरसावां जिले के लिए जिला डिजिटल सदस्यता समन्वयक के तौर पर कांग्रेस पार्टी की जिला महासचिव तस्लीमा मल्लिक के नाम की घोषणा की है। तस्लीमा मल्लिक ने इस पर हर्ष जताते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन पर विश्वास जताया है।

जिस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सहित जिले में भी कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ा है। और उनके माध्यम से उनकी देखरेख में डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान लक्ष्य से अधिक होने की संभावना है। जिसमें पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं का ससम्मान सहयोग लिया जाएगा। और डिजिटल सदस्यता अभियान में जिले में कांग्रेस पार्टी आशा से बेहतर प्रदर्शन करेगी।