
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा नामकुम अस्पताल में मरीजों के बीच ब्रेड और फल का वितरण

Arjun Kumar Pramanik ….✍️
झारखण्ड/नामकुम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत झारखण्ड राज्य कर्मचारी बीमा निगम अस्पताल, नामकुम में सैकड़ों मरीजों के बीच ब्रेड और फल का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी विचार मंच के सह संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल बड़ाइक ने किया। उन्होंने मरीजों को बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार के प्रयासों से ही अस्पताल का यह सुंदर भवन निर्माण संभव हो पाया है। आने वाले दिनों में और अधिक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास भी मोदी सरकार द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की। मनोज सिंह ने कहा कि अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता से बीमारी को कम या दूर किया जा सकता है।
प्रभु दयाल बड़ाइक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। 70 वर्ष से ऊपर की आयु के मरीजों के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई हैं।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद, लोवड़ीह मंडल भाजपा के अध्यक्ष नवीन सोनी, दिनेश चंद्र वर्मा, बी पासवान, चन्दन बास्के, देवराज पासवान, विश्वाजीत कुमार, अरुण प्रसाद, मंगल बैठा, अनंत सिंह, अनिल सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

