
कलश स्थापना के साथ 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू।

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव में श्रीमद्भागवत गीता सेवा समिति के तत्वावधान में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश स्थापना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ। भक्तिमय माहौल में पंडित रामानाथ होता द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश स्थापना किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत कथा के विस्तार से चर्चा करते हुए कथावाचक पंडित रामानाथ होता ने कहा कि भागवत शास्त्र का आदर्श दिव्य है। भागवत कथा घर में रहते हुए ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग बताता है। भागवत कथा का अमृत पीने से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश होता है और जीव पवित्र हो जाता है। श्रीमद भागवत महापुराण मानव मन का मंथन कर आनंद की अनुभूति कराता है। समिति के प्रमुख विमल प्रधान ने बताया कि भागवत कथा 4 नवंबर से लगातार 12 नवंबर तक सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर भागवत सेवा समिति के रामकुमार ग्वाला, बसंत प्रधान, सहदेव सरदार, दिनेश प्रधान, दामोदर प्रधान, नागेश्वर प्रधान, पंचानन महतो, देवीदत्त प्रधान, शैलेश महतो, चुनू प्रधान, अंगद प्रधान, आशुतोष प्रधान, वशिष्ठ प्रधान, शेखर प्रधान, सोमनाथ सरदार, राजेन्द्र प्रधान, सुमित सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Related posts:

