Advertisements
Spread the love

गाय से टकराकर बाईक सवार हुआ बुरी तरह घायल, रेफर

किया गया एमजीएम……

सरायकेला: सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर घटी एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गाय से टकरा कर बुरी तरह जख्मी हो गया.

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार सीनी मोड़ के समीप एक युवक के बाइक के सामने अचानक से एक गाय के आ जाने से बाईक सवार गाय को बचाने के चक्कर में रोड पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगो ने रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा. चोट लगने की वजह से युवक बेहोश हो गया था।

जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक के पॉकेट से उसका टाटा स्टील लिमिटेड कंपनी का आईडी कार्ड बरामद किया। जिसके अनुसार घायल युवक जमशेदपुर के कदमा का निवासी है।

जिसका नाम बैकुंठ कुमार मुखी है. और उम्र 44 वर्ष है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सरायकेला के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?