Spread the love

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की

बैठक; टाउन हॉल सरायकेला में आयोजित होगा कार्यक्रम; मंत्री चम्पाई सोरेन होंगे मुख्य

अतिथि…

सरायकेला। 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने गूगल मीट के माध्यम से बैठक की। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक ITDA संदीप कुमार दौराइबुरु, अपर उपायुक्त सूबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा समेत सभी विभागीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में उपायुक्त ने 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती की अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने हेतु बिंदुवार चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस का आयोजन धूमधाम से किया जाना है। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखण्ड सरकार चम्पाई सोरेन होंगे। उपायुक्त ने बताया कि कि सभी तीन चरण में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमे पहला कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण, दूसरा अनुमंडल कार्यालय का लोकार्पण एवं आखिर में मुख्य कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल सरायकेला में कल्चरल प्रोग्राम एवं परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत को विभिन्न कार्यक्रम स्थल एवं भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का सफाई ससमय पूर्ण कर लेने, सभी विभागीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को लाभुकों की आवागमन इत्यादि कई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं लाभुकों का लिस्ट 14 नवंबर शाम तक उपलब्ध कराने की निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दूसरे चरण की अंतिम दिन ‘आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम सफलता पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर बधाई दी। उपायुक्त ने कहा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन का निष्पादन जल्द से जल्द करते हुए सभी योजना का डेटा पोर्टल पर जल्द से जल्द एंट्री करना सुनिश्चित करें।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।