Advertisements
Spread the love

कुचाई के बंयाग-मांगुडीह मार्ग में वन विभाग ने छापामारी कर

अवैध रूप से ट्रैक्टर लादकर ले जा रहे 50 हजार के साल का

कच्चा बोटा व जलावन किया जब्त…..

सरायकेला।  खरसावां वन विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई के बंयाग-मांगुडीह मुख्य मार्ग में छापामारी में बड़ी सफलता मिली है।

Advertisements
Advertisements

वन विभाग ने कुचाई के जंगल से साल, आसन, महुवा व जामुन पेड की अवैध रूप से कटाई कर स्वराज ट्रैक्टर मे ले जा रहे साल, आसन, महुवा व जामुन के 9 पीस कच्चा बोटा सहित 70 सीएफटी जलावन लकड़ी को जब्त कर लिया गया। जब्त बोटा लकड़ी की कीमत 50 हजार रूपये बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसावां वन पदाधिकारी सुरेश प्रसाद और वनपाल लोदरो हेस्सा को गुप्त सूचना मिली कि कुचाई के जंगल से पेडों की अवैध कटाई कर लोडकर एक ट्रैक्टर से बंयाग होते हुए मांगुडीह की ओर जा रहा है। जिसके बाद तुरत वनपाल लोदरो हेस्सा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर बंयाग-मांगुडीह मार्ग में पहुचे तो देखा कि एक ट्रैक्टर संख्या जेएच 05 सीसी 7385 एवं ट्राली संख्या जेएच 05 सीबी 8653 में लकड़ी लोड होकर बयांग से मागुडीह के तरफ जा रहा है। ट्रैक्टर का पीछा किया गया। वन विभाग की गांड़ी का अपनी ओर आता देखकर ट्रैक्टर चालक और खलासी ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। वन कर्मियों ने ट्रैक्टर चालक और खलासी को पकडनें का प्रयास किया गया।

लेकिन अंधेरा होने का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर सहित ट्रैक्टर में अवैध रूप से लोड 9 पीस साल का कच्चा बोटा व 70 एसएफटी जलावन लकड़ी को जब्त कर लिया। वन विभाग के अनुसार जब्त की गई लकड़ी की कीमत पचास हजार रूपया बताई गई। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 के धारा 41 व 42 के उल्लंघन के आरोप में धारा 52 के तहत स्वराज ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वन विभाग के छापामारी टीम में वनपाल लोदरा हेस्सा, वनकर्मी बिशाल महतो, सरोज माहली, देवेन्दर माहली, मालदेव मुर्मू, गोविन्द चन्द्र गोप शामिल थे।

You missed