Advertisements

भाई बहन के अटूट स्नेह का प्रकृति पर्व करमा क्षेत्र में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया….
सरायकेला (Sanjay) सरायकेला सहित जिले भर में प्रकृति पर्व करमा श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने कठोर उपवास व्रत रखते हुए देर शाम लाए गए करम डाल को पूजा स्थल में स्थापित कर जावा के साथ विधि विधान कर पूजा अर्चना की।
Advertisements


सरायकेला प्रखंड के पदमपुर गांव में पुजारी धनपति सरदार एवं सुधीर सरदार ने पूजा संपन्न कराई। मौके पर पुजारियों ने करम पूजा की कहानी को उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुओं को सुनाया। इस अवसर पर मौजूद रहे एमपी सिंह सरदार ने बताया कि जावा बोने से लेकर करम पूजा आगामी 3 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाई-बहन के अटूट स्नेह के रूप में पूजा किया जाएगा।

