Advertisements
Spread the love

एनपीएस देहुरीडीह में सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के संयोजिका एवं रसोईया का किया गया चयन…

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय देहुरीडीह में सरस्वती वाहिनी संचालन समिति की संयोजिका एवं विद्यालय की रसोईया का चयन किया गया। बताया गया कि पूर्व रसोईया के निधन हो जाने और संयोजिका के त्यागपत्र दिए जाने के कारण उनके स्थान पर नया चयन किया गया। सरायकेला प्रखंड के मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो ने इस संबंध में आयोजित बैठक में चयन संबंधी सभी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए कार्य और दायित्व के संबंध में बताया। साथ ही कार्य के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य का निर्वहन करने के निर्देश दिए। मौके पर संकुल साधन सेवी राजेंद्र कुमार नंदा और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अरुणा देवी सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्रीमती मीना खंडायत को नए रसोईया के रूप में चयन किया गया। और सरस्वती वाहिनी संचालन समिति की संयोजिका के रूप में संगीता कुमारी का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा