Spread the love

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में छाया छऊ का जलवा,

निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व एवं निर्देशन में

छऊ कलाकारों की टीम ने प्रदर्शन किया…..

सरायकेला। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ईजेडसीसी कोलकाता के तत्वाधान तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रांची के खेल गांव स्थित स्टेट म्यूजियम में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व एवं निर्देशन में छऊ कलाकारों की टीम ने प्रदर्शन किया।

जिसमें बीते 25 फरवरी को राजकीय मानभूम छाऊ नृत्य कला केंद्र सिल्ली रांची द्वारा 17 सदस्यीय छऊ कलाकारों द्वारा मानभूम छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसी प्रकार बीते शनिवार एवं रविवार को क्रमश: खरसावां छऊ एवं सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई।

जिसमें सरायकेला छऊ नृत्य के हर पार्वती एवं राधा कृष्ण नृत्य को भरपूर सराहा गया।

You missed