Spread the love

झारखंड प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने की

प्रमंडल स्तरीय बैठक…..

सरायकेला : झारखंड प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने रविवार को सरायकेला के मारवाड़ी धर्मशाला में प्रमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया जिसमें कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों से प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक शामिल हुए.

Advertisements

संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार महतो ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया की झारखंड में शारीरिक शिक्षा के लिए कई सारे प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक बेरोजगार हैं जिनके समायोजन के लिए सरकार से 6 सूत्री मांग रखी गई है जिस पर बैठक में चर्चा की गई. इस बैठक के माध्यम से झारखंड सरकार से यह मांग की गई की झारखंड के प्रत्येक सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में एक प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की जाए एवं नियुक्ति प्रक्रिया में शारीरिक शिक्षकों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाए.

सरकार से यह मांग रखी गई है की झारखंड में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए तथा सरकारी माध्यमिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली की विसंगतियों में सुधार किया जाए. इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो उपस्थित रहे.

Advertisements

You missed