Advertisements

सहायक अध्यापकों के सेवा संपुष्टि करने में हो रही देरी पर संघ ने जताया आक्रोश . . .
सरायकेला SANJAY। झारखंड राज्य के शिक्षा विभाग का आदेश होने के बावजूद भी सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंडों के सहायक अध्यापकों का सेवा संपुष्टि होने का कार्य अब तक नहीं हो पाया है। इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष विजय लेंका ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जिन सहायक अध्यापकों का मूल प्रमाण पत्र का सत्यापन हो चुका है उनका सेवा संपुष्टि होना चाहिए। यदि एक सप्ताह के भीतर सभी सहायक अध्यापकों का सेवा संपुष्टि नहीं होता है तो जिला से लेकर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों के प्रति विरोध स्वरूप आंदोलन किया जाएगा। और इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके लिए राज्य के शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर दोषी के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
Advertisements


