Advertisements
Spread the love

जिले के योग प्रशिक्षकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में एनजीओ के माध्यम से हो रहे योग प्रशिक्षक बहाली को रोकने की मांग की . . .

सरायकेला SANJAY । आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में एनजीओ के माध्यम से हो रहे योग प्रशिक्षक बहाली पर जिले के योग प्रशिक्षकों ने विरोध जताया है। इस संबंध में जिले के योग प्रशिक्षक देबू दे, कंचन कुमारी, गणेश चौबे, आनंद महतो, पहलवान पुष्टि, भारती महतो, अनीता हेंब्रोम, तापसी महतो, अजीत कुमार महतो, बांके बिहारी महतो, गोविंद महतो एवं अजीत महतो ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि विभागीय निर्देश के आलोक में सभी जिला में योग कराने को लेकर आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में आदेश जारी किया गया है। जो बहाली योग शिक्षकों के लिए हित में नहीं है। उन्होंने मांग की है कि इस बहाली को एनजीओ के माध्यम से ना करवा कर आयुष विभाग से सीधी भर्ती बहाली किया जाए।

You missed

Ranchi : मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना से माताओं का मोह भंग होने लगी है क्या ?