Advertisements
Spread the love

प्रधानाध्यापक के घर से दिनदहाड़े चोरों ने 2.30 लाख नगद के

साथ तीन लाख के जेवर ले उड़े…..

सरायकेला: सरायकेला थाना अंर्तगत कालियाडुंगरी के समीप आसनबनी गांव में ग्राम विकास उवि के प्रधानध्यापक विजय महतो के घर से दिन दहाडे अज्ञात दो युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर में रखे 2.30 लाख नगद व लगभग तीन लाख के जेवर ले उड़े. घटना डेढ बजे के आसपास की बतायी जा रही है.

Advertisements

घटना के संबंध मे परिजनों ने बताया कि डेढ बजे के आसपास घर में कोई नही था। विजय महतो स्कूल से वापस आकर घर के समीप चापानल में नहाने चले गये। जबकि पत्नी व एक अन्य महिला किचेन में थी। इतने में चोरों ने इसका फायदा उठा कर घर के अंदर जाकर आलमीरा में रखे जेवर व कैश ले भागे. नहा कर जब विजय महतो वापस घर पहुंचे तो देखा कि समान इधर उधर बिखरा पडा हुआ है। व गहने रखने के डब्बे भी बिखरे पडे हुए हैं. मामले को लेकर सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार से पुछे जाने पर बताया कि मामले की लिखित शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा.