Advertisements
Spread the love

छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ने यूजीसी नेट की परीक्षा

में अव्वल रहे मोहिनी मोहन कुंभकार का किया सम्मान……..

सरायकेला। काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि किरीटी उर्फ विकास ठाकुर ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण मोहिनी मोहन कुमार के घर जाकर उन्हें भगवा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यूजीसी नेट जेआरएफ उत्तीर्ण कर देश में चौथा स्थान लाकर मोहिनी मोहन कुंभकार ने अपने गांव सहित क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। मोहिनी मोहन कुंभकार चांडिल अनुमंडल के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र छोटालाखा गांव के एक साधारण परिवार से आते हैं।

इनकी सफलता से युवा पीढ़ी को पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। युवा नेता प्रकाश प्रमाणिक के साथ उन्होंने मोहिनी मोहन कुंभकार के उज्जवल भविष्य की कामना की।

You missed