Advertisements
Spread the love

13 व्यक्तियों के विरुद्ध

जिला सहकारिता सह

सर्टिफिकेट पदाधिकारी ने

किया वारंट जारी…..

ए के मिश्रा

Advertisements

सरायकेला खरसावां जिला के जिला सहकारिता एवं सर्टिफिकेट पदाधिकारी द्वारा 13 व्यक्तियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। आदित्यपुर थाना को वारंट तमिला करा दिया गया है। आदित्यपुर लैम्पस एवं गम्हरिया लैम्पस के द्वारा लोगों को लोन दिया गया है । परंतु लोन लेकर पैसा जमा नहीं किया गया है। जिसमें कई गरीब बेबस लाचार मजबूर लोगों का पैसा जमा है जो अब लैम्पस द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर पैसा जमा करने के लिए कई लोगों पर एफ आइ आर भी दर्ज कराई गई है ।और एक पदाधिकारी भी इस मामले में जेल जा चुके हैं।

वहीं जिला सहकारिता सह सर्टिफिकेट पदाधिकारी श्री अशोक कुमार तिवारी द्वारा जनता के पैसा रिकवरी कराने के लिए 13 व्यक्तियों के खिलाफ वारंट जारी करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आदित्यपुर थाना को वारंट तमिला कराया गया है। ताकि लोगों से पैसा वसूल कर गरीबों को पैसा लौटाया जा सके ।

You missed