याश तूफान में ध्वस्त हुए पर फूलो बारिक के मिट्टी के घर को पूर्व
यूथ वॉलिंटियर के प्रयास से मिला पीएम आवास, हुआ
शिलान्यास…..
सरायकेला। राजनगर प्रखंड अंतर्गत डूमरडीहा पंचायत के विक्रमपुर गांव निवासी परफूलो बारीक कमेटी का कच्चा मकान बीते वर्ष आए याश साइक्लोन के दौरान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद परफूलो दयनीय आर्थिक स्थिति के बीच उसी टूटे-फूटे मकान में रहने को मजबूर था।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-9.52.55-AM-e1718771270286.jpeg)
इसकी सूचना मिलते ही नेहरू युवा केंद्र राजनगर प्रखंड के पूर्व नेशनल यूथ वॉलिंटियर रामचंद्र महतो ने ग्राम सभा की बैठक करवाते हुए समस्या के निराकरण के लिए लिखित आवेदन उपायुक्त एवं राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। जिसके अगले ही दिन राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थल निरीक्षण किया। और परफूलो बारिक से मिलते हुए जानकारी हासिल कर खाद्य सामग्री भी दिए।
मौके पर निरीक्षण दल में शामिल रहे प्रखंड समन्वयक सावन सोय द्वारा भी कुछ सामग्री देकर परफूलो का सहयोग किया गया। जिसके बाद बुधवार को परफूलो के परिवार के लोगों के साथ नेहरू युवा केंद्र राजनगर के पूर्व नेशनल यूथ वॉलिंटियर राम चंद्र महतो एवं विश्व सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष रोहित महतो द्वारा परफूलो बारिक के प्रधानमंत्री आवास का शिलान्यास किया गया।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2021/09/SAnjay.jpg)