Advertisements

जिप सदस्य शंभू मंडल ने एक दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन…
सरायकेला(Sanjay) चांडिल प्रखंड के रोयाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। मौके पर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई करते हुए जिप सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि जिले और झारखंड की माटी में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है अवसर तैयार कर खिलाड़ियों को खुद को संवारने की। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। और अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मौके पर आयोजक रोयाडीह फुटबॉल कमेटी के सभी पद धारी मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
भष्ट्राचार और अबैध कारोबारीयों के हत्थे, बामलाडीह पुल तीव्र पानी के बहाव झेल न सका, आठ करोड़ की योजना...
नामकुम(राँची) : डॉ मयंक मुरारी को मिलेगा शब्द शिल्प सम्मान जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में होंगे पुरस्...
चाकुलिया: 5 जंगली हाथियों का झुंड ने गौशाला के अंदर बिजली पोल को किया क्षतिग्रस्त, भारी नुकसान

