Advertisements

गर्म तेल की कढ़ाई में गिरकर दो वर्षीय मासूम झूलसा…
सरायकेला:जगबंधु महतो
सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत जयकान पंचायत के बिंदापुर निवासी सुकलाल गोडसेरा का दो वर्षीय पुत्र गर्म तेल की कढ़ाई में गिरकर झूलस गया।मिली जानकारी के अनुसार बिंदापुर गांव निवासी सुखलाल गोडसेरा की पत्नी सुबह खाना बना रही थी।
इस दौरान पास मे ही खेल रहे उनका दो वर्षीय पुत्र माहिर गोडसेरा अचानक तेल की कढ़ाई में गिर गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। बच्चे का शरीर बुरी तरह झुलस गया है।
