विजयतरण गांव के एक गढ़िया से स्नेक कैचर राजा बारिक ने 13 फीट लंबे अजगर को किया रेस्क्यू……
सरायकेला (Sanjay) दुगनी के विजयतरण गांव में एक घर के पीछे छोटे से तालाब में एक विशाल अजगर सांप को देखकर स्थानीय ग्रामीण जन भयभीत हुए। और उत्सुकता में उक्त अजगर सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी उमड़ी रही। जिसके बाद क्षेत्र के स्नेक कैचर राजा बारीक को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर राजा बारीक ने काफी मशक्कत के बाद तकरीबन 13 फीट लंबे उक्त विशाल अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। जिसका वजन लगभग 22 किलोग्राम बताया गया। रिसक्यू करने के उपरांत स्नेक कैचर राजा बारिक ने उक्त अजगर सांप को सुरक्षित ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास कोपे जंगल में छोड़ दिया।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Saraikela News : उत्कलमणि आदर्श पाठागार में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र दोष और हा...
सरायकेला - हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी हो समाज महासभा ने प्रधानम...
भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार .. सरायकेला में ACB का डबल एक्शन-समाहरणालय से क्लर्क और गम्हरिया प्रखंड से...

