Advertisements

धान की फसल लगे खेत में घुसे मवेशियों से उत्पन्न विवाद को जिप सदस्य शंभू मंडल ने
सुलझाया…
सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत तिरुलडीह गांव में ग्रामीणों द्वारा बुधवार को धान की फसल को बर्बाद किए जाने के कारण सालडीह गांव के लगभग 40 मवेशियों को बंधक बनाया गया। ग्रामीणों द्वारा फसल बर्बादी के एवज में प्रत्येक मवेशी मालिक से पांच-पांच सौ रुपए की मांग की जाने लगी। स्थानीय लोगों द्वारा जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल एवं मुखिया को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य शंभु मंडल गांव पहुंचे। तथा दोनों पक्षों से बात करते हुए मामले को शांत किया। और प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा भी दी गई। इस अवसर पर बीरबांस पंचायत के पूर्व मुखिया, सालडीह गांव के ग्राम प्रधान एवं तिरुलडीह गांव के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
Saraikela News : उत्कलमणि आदर्श पाठागार द्वारा पदम श्री स्वर्गीय पंडित गोपाल प्रसाद दुबे को दी गई श्...
क्षत्रिय समाज सरायकेला का हुआ पुनर्गठन,अध्यक्ष बने अश्वनी सिंहदेव एवं महासचिव नीलाम्बर सिंहदेव।
सरायकेला : सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता; 50 करोड़ की योजनाओं से सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र क...

