Spread the love

उत्पाद विभाग ने छापामारी कर जप्त की महुआ और शराब

आदित्यपुर (ए के मिश्रा) सरायकेल खरसवा जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत कुल्लूडीह सालूडीह और गजियापुल के आसपास के क्षेत्रों में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी की गई। उत्पाद विभाग के निरीक्षक निर्भय सिन्हा द्वारा बताया गया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुल्लूडीह सालूडीह और गजियापुल के आसपास अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। सूचना के आलोक में आज सरायकेला के उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ कुल्लूडीह सालूडीह और गजिया पुल के आसपास छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान 800 महुआ 100 लीटर महुआ शराब सहित कई ड्रम जप्त किया गया ।शराब माफिया उत्पाद विभाग की जीप देखते ही मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। उत्पाद विभाग के निरीक्षक निर्भय सिन्हा द्वारा अभियोग 3 दर्ज किया गया है ।राजाराम मंडल एवं अन्य के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने की बातें कही गई….

Advertisements
Advertisements

You missed