Advertisements
Spread the love

लगातार दूसरे वर्ष रक्तदान कर निधि ने मनाई अपनी जन्मदिन…

सरायकेला संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला की निधि चौधरी ने लगातार दूसरे वर्ष भी रक्तदान करते हुए अपना जन्मदिन मनाई। जन्मदिन के अवसर पर निधि अपने भाई मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के कोषाध्यक्ष आशुतोष चौधरी के साथ ब्लड बैंक सदर हॉस्पिटल सरायकेला पहुंची। और किसी के जीवनदान स्वरूप स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया।

निधि के इस जज्बा को देखते हुए ब्लड बैंक सदर अस्पताल सरायकेला की ओर से उसे जन्मदिवस की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दी गई। निधि ने कहा कि अच्छा लगता है जन्मदिन जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर अप्रत्यक्ष रूप से ही किसी की जिंदगी में खुशियां लौटाना। रक्तदान जैसा कार्य ऐसा अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर ब्लड बैंक सदर अस्पताल सरायकेला के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी द्वारा निधि चौधरी का रक्त संग्रह करते हुए उसे ब्लड बैंक की ओर से जन्मदिवस की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दी गई। बताते चलें कि सरायकेला की निधि चौधरी ने प्रेरित होकर बीते वर्ष से अपने जन्मदिवस पर रक्तदान करते हुए जन्मदिवस मनाने की शुरुआत की थी।