Advertisements
Spread the love

कोलाबीरा पहुंचने पर जिप सदस्य शंभू मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबूलाल मरांडी का किया भव्य स्वागत…

सरायकेला Sanjay। भाजपा प्रतिपक्ष के नेता सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के चाईबासा से लौटने के क्रम में कोलाबीरा में भाजपा नेता जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर भूषण हेंब्रम, मनोरंजन महतो, पंचायत समिति सदस्य कालीपद सरदार, ग्राम प्रधान कालीपद सिंह सरदार, श्रीराम बास्के एवं विनोद मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया।

मौके पर भाजपा कार्यालय में बाबूलाल मरांडी ने जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल और कार्यकर्ताओं से मिलते हुए पार्टी के सांगठनिक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। और पार्टी के मूल भावना के साथ संगठन को सशक्त बनाने के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के हित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित