Spread the love

आवास पर पहुंचकर सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु

कोड़ा ने स्वर्गीय तपन बागची को दी श्रद्धांजलि…

सरायकेला Sanjay । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के पूर्व सदस्य एवं पूर्व खाद्य मंत्री चंदन बागची के बड़े भाई स्वर्गीय तपन बागची के निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा ने उनके सरायकेला स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उनके परिवार से मिलते हुए उन्होंने उनका ढांढस बंधाया।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार, आईटीडीए निदेशक संदीप दोरायबुरु, सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, रामकृष्ण फोर्जिंग के वाइस प्रेसिडेंट एचआर शक्तिपद सेनापति, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम, कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, सुरेश धारी, राणा सिंह, जगदीश नारायण चौबे, कांग्रेस पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, महेंद्र मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, उपेंद्र शर्मा, सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कामाख्या प्रसाद दुबे, निर्मल आचार्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पदाधिकारी तथा कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements

You missed