Advertisements
Spread the love

क्षेत्रीय गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह

कल…

 

सरायकेला Sanjay : क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरूप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह रविवार को सरायकेला के मुरुप स्थित प्रसिद्ध दैवी स्थल माता ठाकुरानी दरह में होगी। जिसमे समाज के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। वनभोज के दौरान समाज द्वारा माता ठाकुरानी देवी की पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की जाएगी। क्षेत्रीय गौड़ समाज के पदाधिकारियों ने शनिवार को गौड़ बहुल गावो का दौरा कर लोगो से वनभोज में शामिल होने की अपील की। वनभोज में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिला, प्रखंड कमेटी के पधाधिकारी उपस्थित होंगे। मौके पर क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान, सचिव नागेश्वर प्रधान, उप सचिव जगन्नाथ प्रधान, कोषाध्यक्ष हेमसागर प्रधान, रामकुमार ग्वाला, भागीरथी प्रधान, बबलू प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed