
क्षेत्र के महान चैत्र पर्व के अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा की उपेक्षा से आहत भाजपा नेता सोहन सिंह ने किया क्षोभ व्यक्त…
सरायकेला Sanjay । क्षेत्र के महान चैत्र पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जगमत विद्युत सज्जा के साथ राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव सह पर्यटन मेला-2023 का आयोजन किया जा रहा है। परंतु उसी मार्ग जाने वाले अटल चौक गैरेज चौक पर न तो लाइट लगाई गई है और नहीं किसी प्रकार का साज सज्जा किया गया है। इस पर क्षोभ व्यक्त करते हुए भाजपा नेता सोहन सिंह ने कहा है कि इस प्रकार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प्रज्ञा अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा की अनदेखी की गई है। इस घटना से आहत भाजपा नेता सोहन सिंह ने कहा है कि इस प्रकार से भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा को अपमानित करने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि चैत्र महोत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा सरायकेला के सभी चौक चौराहों में विद्युत लाइट की व्यवस्था की गई है। और साज-सज्जा भी किया गया है। परंतु स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा स्थल पर ना तो विद्युत लाइट की व्यवस्था की गई है और ना ही किसी भी प्रकार का साज सज्जा किया गया है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार का कार्य दुर्भाग्यपूर्ण है। और इसकी शिकायत नगर विकास विभाग से की जाएगी।

