Spread the love

एकदिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…..

सरायकेला Sanjay । जय मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब सरायकेला द्वारा आयोजित की जा रही एक दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान सरायकेला में आयोजित की जा रही उक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व खिलाड़ी सुमंत आचार्य एवं खिलाड़ी सह समाजसेवी जलेश कवि द्वारा वॉलीबॉल को हिट कर किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता पार्थसारथी दास, पूर्व खिलाड़ी अजय साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच चाईबासा सिक्सर बनाम सरायकेला सुपर के बीच खेला गया।

Advertisements
Advertisements

खेले गए आकर्षक मैच में गेम का पहला सेट 16/25, दूसरा सेट 25/23 तथा तीसरा सेट 15/7 पर संपन्न हुआ। जिसमें फ्री गेम के मुताबिक सरायकेला सुपर ने चाईबासा सिक्सर को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में हप-6 ने बजरंग बी को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता का अन्य मैच देर रात तक जारी रहा। टूर्नामेंट में अमृत सिंह, जे अरुण मूर्ति एवं अनंत सरदार ने रेफरी की भूमिका निभाई। जबकि अमित साहू ने कमेंटेटर के रूप में अपना योगदान दिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजक क्लब के अभिषेक, रितेश, राजीव, राजेश, विश्वजीत, सहदेव एवं चंदन सहित अन्य सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You missed