Advertisements
Spread the love

टेंपू के पलटने से एक बच्ची की हुई मौत, दो बच्चियां हुई घायल…

सरायकेला Sanjay: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शनिवार को गौरांगडीह के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में ऑटो के पलट जाने से ऑटो सवार एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद घायलों को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया।

Advertisements

जहां चिकित्सकों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल दो बच्चियों का इलाज जारी है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर निवासी टेम्पु चालक जर्मन गोडसोरा अपनी पत्नी, तीन पुत्री और पड़ोस की रहने वाली उनकी बेटी की सहेली को लेकर चाईबासा के गिधीबासा स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान सरायकेला गौरांगड़ीह के समीप उनकी टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गई. टेम्पु के पलट जाने से उनकी दो बेटी 10 वर्षीया अंजु गोडसोरा और 12 वर्षीया अंजना गोडसोरा तथा पड़ोस की रहने वाली उनकी बेटी की सहेली 12 वर्षीया नागी गागराई गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना के बाद स्थानीय लोगो ने सभी घायलों को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने जर्मन गोडसोरा की छोटी बेटी अंजु गोडसोरा की मृत घोषित कर दिया. घटना में घायल हुई अन्य दोनो बच्चियों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

You missed