Advertisements

बहरागोड़ा प्रखंड के कार्यरत सभी रोजगार सेवकों ने 18 जुलाई से 20 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल को लेकर दिया धरना
बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड के कार्यरत सभी रोजगार सेवकों ने 18 जुलाई से 20 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल को लेकर धरना दिया. इस अवसर पर उन्होंने अपने झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की ओर से प्रस्तावित आंदोलन वादा निभाओ, स्थाई करो के तहत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं 22 जुलाई से अनिश्चित हड़ताल पर जाने का घोषणा भी किया गया. इस मौके पर देवी प्रसाद घोष, दीपक कुमार बेरा, समीर कुमार मंगल, शंकर मंडल, मदन टुडू, असीम बेरा, चितरंजन गिरी, पुदेंदु घोष, जयंत कुमार बारिक आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Related posts:

