Spread the love

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की सभा में परीक्षित महतो ने अपने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह उद्योग विभाग के विधायक प्रतिनिधि परीक्षित महतो ने अपने 400 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया के नेगटासाई के आम बागान में आयोजित सभा में उन्होंने खूंटी के लोकसभा प्रत्याशी सह मंत्री अर्जुन मुंडा की सभा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सोय और जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव उपस्थित रहे। बताया गया कि परीक्षित महतो राजद के जिला अध्यक्ष के साथ 2009 के लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर से लोजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। श्री महतो के भाजपा के दामन थामने से इस क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिली है। बता दें कि परीक्षित महतो पिछले 20 सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय राजनीति में हैं। वे वर्ष 2001 से 2009 तक राजद के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 6 साल पूर्व झामुमो का दामन थामा और इस क्षेत्र से विधायक दशरथ गागराई के प्रतिनिधि थे। उन्होंने भाजपा में जाने की मुख्य वजह इस क्षेत्र की उपेक्षा बताई।उन्होंने कहा कि 6 साल पूर्व किए गए कोई भी वादे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने अर्जुन मुंडा के नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का भविष्य बताया।

Advertisements

You missed