Advertisements
Spread the love

रंजीत कुमार बने झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ

समाहरणालय संवर्ग के जिलाध्यक्ष…

सरायकेला Sanjay । झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग का जिला स्तरीय सम्मेलन सह संगठनात्मक चुनाव का आयोजन किया गया। संघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रंजीत कुमार को जिला अध्यक्ष, मलिन्द्र नाथ पारित को सचिव, सतीश कुमार महतो को कोषाध्यक्ष, रामेश्वर उरांव को उप कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार महापात्र, श्रीमती मुगनी हांसदा, हीरालाल सिंह सरदार, रंजीव कुमार श्रीवास्तव एवं पंकज कुमार आदित्यदेव को उपाध्यक्ष, सूर्यमणि कुमार, प्रदीप कुमार महतो, बुधराम सिंह मुंडा, श्रीमती रंजना कुमारी एवं कामेश्वर पड़िहारी को संयुक्त सचिव तथा तरुण कुमार ठाकुर एवं राहुल देव मरांडी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही कृष्णा कारवा, प्रेमचाँद सारंगी, भीम प्रसाद उपाध्याय, आदित्य रंजन तुम्बली, दुर्गा सिंह मुंडा, कृष्णा सोय, संतोष सरदार, विष्णु चरण प्रमाणिक, रंजीत कुमार, रविंद्र नाथ वर्मा, पवन कुमार, नवीन कुमार, लक्ष्मण मालतो, प्रीतम आचार्य एवं मंजीत कुमार को जिला स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक में सरायकेला अनुमंडल के लिए चुनाव करवाते हुए राजेश कुमार द्विवेदी को अनुमंडल अध्यक्ष, प्रदीप कुमार महतो को अनुमंडल संयुक्त सचिव, शिव शंकर सामल को अनुमंडल उपाध्यक्ष, रंजीव कुमार श्रीवास्तव को अनुमंडल सचिव और श्रीमती रंजना कुमारी को अनुमंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार चांडिल अनुमंडल के लिए चुनाव करवाते हुए हीरालाल सिंह सरदार को अनुमंडल अध्यक्ष, हरिश्चंद्र भंज को अनुमंडल उपाध्यक्ष और अमित कुमार को अनुमंडल सचिव बनाया गया। मौके पर जिले के सभी नौ प्रखंडों के लिए प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड सचिव के नामों की घोषणा की गई। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव द्वारा सभी नव चयनित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पद की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। साथ ही संघ के आगामी आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नवीन कुमार एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला मंत्री सुशील खलखो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा